गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने गैस बिल अपडेट कराने का झांसा देकर चिरंजीव विहार निवासी एक व्यक्ति से करीब ढाई लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने खुद को आईजीएल अधिकारी बताते हुए पीड़ित से व्हाट्सऐप पर संपर्क किया और ऑनलाइन फॉर्म भरवाने के बाद एक एपीके फाइल मोबाइल में इंस्टॉल कराई। फाइल खोलते होते ही मोबाइल ठग के नियंत्रण में चला गया और खाते से रकम साफ कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिरंजीव विहार सेक्टर-छह निवासी दीनानाथ प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त की शाम उन्होंने आईजीएल गैस के बिल का 707.97 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था। इसके बाद बिल अपडेट कराने के लिए उन्होंने आईजीएल अधिकारी बताने वाले मनीष सिंह के मोबाइल नंबर पर संपर्क ...