Ghaziabad News: गृह क्लेश में युवक ने आत्महत्या की
गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की सुभाषनगर कॉलोनी में शनिवार रात गृह क्लेश के चलते एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी सूरज कुमार मोदीनगर की सुभाषनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। शनिवार सुबह से रात तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की खोली तो युवक फंदे से लटका हुआ था। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। युवक ने आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.