Ghaziabad News: गृहकर जमा करने पर मिलने वाली 20 फीसदी छूट की तिथि बढ़ाने की मांग
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम पिछले वित्त वर्ष के बकायेदारों को गृहकर जमा करने पर 20 फीसदी छूट दे रहा है। यह छूट 14 अगस्त को खत्म हो रही है। पार्षद ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर 20 फीसदी की छूट को 31 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की है।
गृहकर विवाद और दरें वार्ड-88 के पार्षद नीरज गोयल ने बताया कि गृहकर की दरों को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। निगम ने गृहकर की नई दर जारी की है और पोर्टल में आवश्यक बदलाव किए है। इसके बाद सर्वेक्षण के आधार पर संपत्तियों को पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। सभी संपत्ति पूरी तरह पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अनेक संपत्ति मालिक निगम के पोर्टल पर अपना गृहकर देखने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका विवरण पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.