Ghaziabad News: गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी के पूर्व महासचिव पर मुकदमा
गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गुलमोहर एनक्लेव सोसाइटी में रहने वाले गौरव बंसल ने सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर बताया कि बीते आठ जून की सुबह वह सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में योग और जिम कर रहे थे। वहां मौजूद सोसाइटी के पूर्व महासचिव एके जैन ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहे। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि 19 जुलाई को सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.