Ghaziabad News: गुलधर में उपडाकघर के लिए भवन की तलाश तेज
गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गुलधर क्षेत्र के लोगों को जल्द ही डाक सेवाओं की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। डाक विभाग के गुलधर में उपडाकघर खोलने के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद अब विभाग उपडाकघर के संचालन के लिए उपयुक्त भवन की तलाश में जुट गया है। भवन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर यहां उपडाकघर शुरू करने की तैयारी की जाएगी। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुलधर में उपडाकघर की जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अब भवन की तलाश शुरू की गई है। विभाग ऐसा भवन तलाश रहा है, जहां डाकघर के लिए पर्याप्त जगह के साथ कर्मचारियों और आम लोगों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। गुलधर और आसपास के क्षेत्रों में आबादी बढ़ने के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.