गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद। प्रताप विहार में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान चुराते हुए एक चोर को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। दीपक शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी कार गढ़वाली पार्क के पास खड़ी की थी। 29 अगस्त को एक रिजवान नामक व्यक्ति गाड़ी का टायर खोल रहा था, जिसे उन्होंने पकड़ लिया। आरोपी की गाड़ी में से बैक सीट, म्यूजिक सिस्टम, जैक, बैटरी, टूल समेत अन्य सामान मिला। एसीपी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...