Ghaziabad News: गाजियाबाद स्टेशन पर रात में भी साफ-सफाई की जा रही
गाज़ियाबाद, सितम्बर 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही और स्टेशन परिसर में दिनभर रहने वाली भीड़ के बीच गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए दिन के साथ रात में भी व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जा रही है। रात के समय यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने का लाभ सफाई व्यवस्था को मिल रहा है। इस दौरान प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय, प्रवेश-निकास द्वार और अन्य प्रमुख स्थानों पर सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। इससे स्टेशन को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने में मदद मिल रही है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों का भारी दबाव देखने को मिलता है। विभिन्न राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों के कारण दिनभर प्लेटफार्म पर यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। पीक आवर में यात्रियों की संख्या अधिक होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.