गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: - गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बने वेटिंग रूम की दीवारों को रंग बिरंगी डिजाइनर सजाया गया - वेटिंग रूम में यात्रियों को खानपान की भी सुविधा मिलनी शुरू

गाजियाबाद रेलवे की सुविधाएं गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बने कॉमन वेटिंग रूम में यात्रियों को पहले से अधिक बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई है। वेटिंग रूम में यात्रियों को खानपान की भी सुविधा की गई है। इसके चलते वेटिंग रूम में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को प्लेटफार्म पर खाना लेने जाने की जरूरत नहीं होगी। वही इस वेटिंग रूम की दीवारों को रंग बिरंगी डिजाइनों से सजाया भी गया है। इससे वेटिंग रूम का माहौल पहले की अपेक्षा अधिक आकर्षक और सुविधाजनक नजर आने लगा है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बदल...