गाज़ियाबाद, जुलाई 6 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट मैदानों पर चल रही लीजेंडस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद सुपरकिंग्स और गाजियाबाद टाइटंस के बीच मैच हुआ। इसमें गाजियाबाद सुपरकिंग्स तीन विकेट से विजयी रहा। गाजियाबाद टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। प्रवीण त्यागी ने 41, अमल चौधरी ने 34 रन और रोहित ने 31 रन का योगदान दिया। दिलीप ने तीन और धीरज त्यागी ने दो विकेट लिए। गाजियाबाद सुपरकिंग्स ने 18.4 ओवर में सात विकेट खोकर 180 रन बना लिए। राहुल चौहान ने 49 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। शशांक कादियान ने 36, सचिन सारस्वत ने 26 रन का योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...