Ghaziabad News: गाजियाबाद रॉयल्स टीम विजेता बनी
गाज़ियाबाद, जुलाई 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। गिरिराज क्रिकेट मैदान पर चल रही लीजेंड्स प्रीमियर लीग का गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया। मैच गाजियाबाद टाइटंस और गाजियाबाद रॉयल्स के बीच हुआ, जिसमें गाजियाबाद रॉयल्स ने 33 रन से जीत हासिल कर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की। गाजियाबाद रॉयल्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। अजीत मलिक ने 47 और धीरज त्यागी ने 33 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से पुनीत ने तीन और अरुण गुप्ता ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद टाइटंस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 160 रन ही बना पाई। निशांत ने 51 और चिट्ठी ने 24 रन बनाए। गाजियाबाद रॉयल्स से गेंदबाजी में हिमांशु, अजीत और तरुण ने दो-दो विकेट लिए। अजीत मलिक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.