Ghaziabad News: गाजियाबाद में प्रीमियम फ्लैट्स की भी मांग बढ़ी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद/ट्रांस हिंडन, नतिन कौशिक। गाजियाबाद में प्रीमियम व लग्जरी फ्लैट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण गाजियाबाद से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की बेहतर कनेक्टिविटी है। निजी विकासकर्ता भी नई परियोजनाएं ला रहे हैं। वहीं, पिछले तीन साल की तुलना करें तो फ्लैट की कीमतों में 20 से 25 फीसदी तक का उछाल आया है। साथ ही फ्लैट्स का किराया भी 30 से 35 फीसदी तक बढ़ा है। पिछले पांच साल के दौरान गाजियाबाद की दिल्ली एनसीआर से बेहतर कनेक्टिविटी बनी है। यही कारण है कि नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली के कॉर्पोरेट हब में काम करने वाले लोग गाजियाबाद में रहना पसंद करते हैं। डिलीजेंट बिल्डर्स के सीओओ अश्वनी नागपाल बताते हैं कि पिछले कुछ सालों में लग्जरी आवास के बाजार में उछाल आया है। लोगों की बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.