Ghaziabad News: गाजियाबाद चैलेंजर्स ने दो विकेट से मैच जीता
गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट मैदान पर चल रही लीजेंडस प्रीमियर लीग में रविवार को गाजियाबाद चैलेंजर्स और गाजियाबाद नाइट्स के बीच मैच खेला गया। इसमें गाजियाबाद चैलेंजर्स की टीम ने दो विकेट से मैच जीता। गाजियाबाद नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। गाजियाबाद चैलेंजर्स ने 19.4 ओवर में आठ विकेट खोकर 191 रन बना लिए। नकुल पंडित ने 57 रन की पारी खेली। सुमित सेठ ने 34 और प्रवीण जैन ने 28 रन बनाए। राही त्यागी और लोकेश चौधरी ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नकुल पंडित को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.