Ghaziabad News: गाजियाबाद के 248 स्कूलों के शिक्षकों का ऑनलाइन तैयार होगी रिकॉर्ड
गाज़ियाबाद, नवम्बर 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए जिले के 248 स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों का अब ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। बोर्ड के निर्देश पर जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर जानकारी देने को कहा है। जिले में यूपी बोर्ड से संबंध राजकीय, सहायता प्राप्त और एडेड समेत कुल 248 स्कूल हैं। इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों का पूरा विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इससे किस स्कूल में कितने शिक्षक और कर्मचारी हैं इसकी पूरी जानकारी ऑनलाइन हो जाएगी और बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगाने में भी आसानी होगी। इससे परीक्षाओं में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.