Ghaziabad News: गाजियाबाद के उद्यमियों को देश-विदेश से 18 करोड़ के खरीद आर्डर मिले
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। ग्रेटर नोएडा में हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में गाजियाबाद के उद्यमियों को देश-विदेश से 18 करोड़ के खरीद आर्डर मिले हैं। उद्यमियों का कहना है कि जिले के उद्यमियों को नए आर्डर मिलने के उनका कारोबार बढ़ेगा। साथ ही अन्य उद्यमियों को भी इसका लाभ मिलेगा। गाजियाबाद औद्योगिक नगरी है, जिसमें 28 औद्योगिक क्षेत्र है। यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की 45 हजार से अधिक मैन्यूफैक्चर इकाइयां संचालित हैं। गाजियाबाद से सालाना 22 हजार करोड़ का निर्यात भी होता है। पिछले महीने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन हुआ था। इसमें गाजियाबाद के उद्यमियों ने भी प्रतिभाग किया, जिसमें उनके कारोबार को काफी फायदा मिला है। उद्यमी बताते हैं कि देश विदेश से आए प्रतिनिधियों ने उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.