गाज़ियाबाद, अक्टूबर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर काली पट्टी और मुंह पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज पर मौन उपवास भी रखा। व्यापारियों ने कहा कि मांगे नहीं माने जाने तक व्यापारियों का धरना इसी तरह जारी रहेगा। रमतेराम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों ने शुक्रवार को सत्याग्रह आंदोलन की तर्ज पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई व्यापारी काले कपड़े पहनकर धरने में बैठे, जबकि अन्य ने अपने मुंह पर पट्टी और हाथ पर काली पट्टी बांध रखी थी। व्यापारी ने सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक धरना दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एमडीआर शुल्क के विरोध में ईस्टर्न चेम्बर का उपवास व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम ने बी और ...