Ghaziabad News: गांधी जयंती पर पांच किलोमीटर वॉकरेस प्रतियोगिता होगी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, अमन वत्स। गांधी जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय की ओर से दो अक्तूबर को साईं उपवन पार्क में पांच किलोमीटर ओपन वर्ग की पैदलचाल (वॉकरेस) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल क्रीड़ाधिकारी राम मिलन ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला और पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।प्रतियोगिता सुबह छह बजे से शुरू होगी। इसमें जिले के स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम और विभिन्न खेल संस्थाओं से जुड़े खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को क्रास कंट्री रेस होगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.