गाज़ियाबाद, नवम्बर 9 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी दिल्ली से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर गाजियाबाद में बेचने आए थे।एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में तैनात उपनिरीक्षक असद अली और शैलेंद्र सिंह सात नवंबर को पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शाहबेरी की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- टेलीग्राम से गांजे की बुकिंग, फिर 'डोर टू डोर' डिलीवरी., नोएडा में 55 लाख का गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार बाइक चला रहे युवक ने पूछताछ में अपना नाम म...