Ghaziabad News: गांजा और स्मैक के साथ चार दबोचे
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम और मधुबन बापुधाम थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चार तस्करों को ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। नंदग्राम थाना पुलिस ने निखिल, अपुल और चंद्रशेखर निवासी नंदग्राम को ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे दिल्ली से गांजा लाकर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। वहीं, मधुबन बापुधाम थाना पुलिस ने नदीम निवासी संजय नगर को 900 ग्राम गांजा और 2.3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। नदीम ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में जोजो नाम के व्यक्ति से नशीले पदार्थ लाता है और छोटी पुड़िया बनाकर स्कूल, कॉलेज के आसपास बेचता है। पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर के खिलाफ विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। अपुल व निखिल के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.