Ghaziabad News: गवाह पर खंजर से जानलेवा हमला
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। विजयनगर थाने में दर्ज मुकदमे के चश्मदीद गवाह पर खंजर से जानलेवा हमला कराने का मामला सामने आया है। हमले में दो उंगलियां कट गईं और सात टांके आए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विजयनगर सेक्टर-12 निवासी अजय उर्फ भूरी ने बताया कि वह विजयनगर थाने में दर्ज मुकदमे का वादी एवं चश्मदीद गवाह है। इस मुकदमे में नामजद आकाश बिहारी, अवतार सिंह राणा उर्फ मोंटू राणा, सोनू भारती उर्फ कल्लू और गुल्लू सहित अन्य आरोपी लगातार गवाही न देने का दबाव बना रहे हैं। आरोपी उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देते रहे हैं। अजय के मुताबिक बीती 12 जुलाई की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने मित्र जतिन के साथ कार में स्वदेशी चौक से डीएवी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान विकास उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.