गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: -पानी में कूड़ा सड़ने से बढ़ रही दुर्गंध, बीमारियों का खतरा ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। हिंडन का जलस्तर बढ़ने से डूब क्षेत्र की कॉलोनियों में भरा पानी अब धीरे-धीरे घटने लगा है। पानी कम हुआ तो लोगों को गंदगी व मच्छरों की समस्या का डर सताने लगा है। इलाकों में दुर्गंध फैल रही है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। वहीं किसानों ने पानी भरने से खेतों में खड़ी फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: कॉलोनियों से घटा पानी, लेकिन खेतों में भरने से फसल खराबहिंडन का जलस्तर और समस्या मानसून में हिंडन का जलस्तर हर साल की तरह बढ़ गया है, जिसके चलते पिछले सप्ताह सिटी फॉरेस्ट और करहेड़ा के आसपास डूब क्षेत्र में बसी चार से पांच कॉलोनियों में पानी भर गया था। मकानों के गेट तक पानी पहुंच...