गाज़ियाबाद, अक्टूबर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में एनएच-नौ स्थित गंगनहर अंडरपास में मंगलवार तड़के गलत दिशा से आए अज्ञात वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, हापुड़ के गालंद निवासी 20 वर्षीय उमेश राजपूत पुत्र संजय मंगलवार तड़के पिकअप वाहन लेकर डासना से हापुड़ की ओर जा रहे थे। एनएच-नौ स्थित गंगनहर अंडरपास से गुजरते समय गलत दिशा से आए एक अज्ञात वाहन ने उनके पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि हादसे में उमेश की मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने प...