गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के राजनगर में गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर की कार में टक्कर मार दी। आकाश नगर, इंद्रगढ़ी निवासी चरन सिंह पाल वायुसेना के विंग कमांडर बीबीएल ग्रोवर की कार चलाते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 19 जुलाई की सुबह संजयनगर स्थित पशु चिकित्सालय की ओर से विंग कमांडर के राजनगर स्थित आवास लौट रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि 20 जुलाई को मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...