Ghaziabad News: गलत तरीके से बैठना रीढ़ पर पड़ रहा भारी
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। घंटों मोबाइल देखने, लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करने और गलत मुद्रा में पढ़ाई करने की आदत युवाओं की रीढ़ पर भारी पड़ रही है। कमर दर्द, गर्दन में अकड़न और पीठ में लगातार दर्द की शिकायत लेकर मरीज अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। इनमें छात्र, आईटी प्रोफेशनल और लंबी दूरी तक वाहन चलाने वाले लोग शामिल हैं। हर साल विश्व स्पाइन दिवस 16 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। डॉक्टरों की मानें तो बदलती जीवनशैली से एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल के फिजियोथैरेपी सेंटर में रोजाना करीब 250 मरीज पहुंच रहे हैं। एमएमजी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डा. विनय कांत का कहना है कि लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठे रहने से गर्दन, कंधे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.