Ghaziabad News: गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग की
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा (अ) की मासिक बैठक रविवार को मालीवाड़ा चौक के पास हुई। इसकी अध्यक्षता हरिओम त्यागी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुशील ने किया। इस अवसर पर अमित कश्यप को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोनू शर्मा को जिला सचिव और प्रवीण को जिला उपाध्यक्ष बनाया।संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी ने किसानों की आर्थिक स्थिति और बढ़ती कृषि लागत का मुद्दा उठाते हुए गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति कुंतल किए जाने की मांग रखी। जिला अध्यक्ष पुष्कर त्यागी ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। बैठक में हैप्पी त्यागी, रोहित चौधरी, आकाश ठाकुर, सुरेंद्र राजपूत, डा. चमन, बुद्ध प्रकाश, नरेश सैनी और महेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.