Ghaziabad News: गणेश चतुर्थी पर सोसाइटी और सार्वजनिक स्थलों पर विराजे गणपति बप्पा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं ने घरों, सोसाइटियों और सार्वजनिक स्थलों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। सुबह से ही पूजा-पंडालों और आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोगों ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। लाजपत नगर, विक्रम एंक्लेव, शालीमार गार्डन, इंदिरापुरम, न्याय खंड, वसुंधरा और वैशाली समेत कई इलाकों में सुबह से ही गणपति स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई थीं। शालीमार गार्डन के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में कलिंगनयन उड़िया समाज की ओर से गणेशोत्सव का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्मार्ट सिटी में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों संग विराजे गजानन पंडाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.