Ghaziabad News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बप्पा का आगमन हुआ
गाज़ियाबाद, सितम्बर 15 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। जनपद में धूमधाम से गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विघ्नहर्ता को विराजमान किया। ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि के साथ बप्पा का स्वागत हुआ। विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन हुए। पटेलनगर के गणेश मंदिर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशेष पूजा-अर्चना, भजन और कीर्तन के माध्यम से भगवान गणेश के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए शहर भर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर में कई दिनों से गणेश उत्सव की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को सुबह आठ बजे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश को स्नान कराकर उनका भव्य अभिषेक व श्रंगार किया गया। महिला मंडली ने भजनों से वातावरण को भक्तिमय किया। मंदिर के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद शर्मा ने बताया कि भगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.