Ghaziabad News: गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट की होगी मरम्मत
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए आवास एवं विकास परिषद ने प्रस्ताव बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। परिषद ने गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट का निर्माण करा आवंटन किया था। 12 टावर में 1292 फ्लैट हैं और गिने चुने फ्लैट ही खाली हैं। इसमें करीब 10 साल से लोग रह रहे हैं। अधूरे कार्य पूरे नहीं होने के कारण हैंडओवर नहीं हुआ। इस दौरान रखरखाव का काम भी नहीं किया गया। इस कारण समय के साथ इमारत जर्जर होने लगी। स्थानीय निवासी अभिषेक सिंह का कहना है कि चारदीवारी से लेकर छज्जों का प्लास्टर झड़ चुका है। कई जगहों पर ये गिर भी गए हैं। यहां तक कि पिलर की भी गुणवत्ता पर सवाल हैं। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.