गाज़ियाबाद, अगस्त 3 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। सिल्ट के चलते गंगनहर का पानी रोकने से बाधित गंगाजल प्लांट सोमवार को तीसरे दिन चले। हालांकि प्लांट 11 बजे के बाद चालू हो सके, जिस कारण सोमवार को तीसरे दिन भी सुबह के समय गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। नलकूप चलाकर पेयजल दिया गया, लेकिन कुछ ही इलाकों में पहुंचा। उम्मीद है कि मंगलवार को गंगाजल की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। बारिश के चलते गंगनहर में सिल्ट बढ़ने से गंगनहर का पानी रोक दिया गया था। इस कारण सिद्धार्थ विहार स्थित दोनों गंगाजल प्लांट दो दिन से बंद थे। नहर में पानी आने पर सोमवार सुबह 11 बजे प्लांट चालू हुए। इसीलिए सुबह के समय इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कॉलोनी के साथ सिद्धार्थ विहार में भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। जलकल विभाग ने नलकूप चलाकर पेयजल की आपूर्ति...