Ghaziabad News: गंगनहर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र स्थित गंगनहर में रविवार दोपहर नीला पुल के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने की आशंका जताई है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि मसूरी क्षेत्र में नीला पुल के पास गंगनहर में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। युवक की जेब से एक पहचान-पत्र मिला, जिस पर अरविंद महतो नाम लिखा मिला। एसीपी का कहना है कि परिजनों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.