Ghaziabad News: खोया-पनीर बनाने वालों की जांच शुरू
गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। त्योहार के दौरान खोया, पनीर और घेवर की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए विभाग की टीमें जिले में खोया और पनीर बनाने वाले कारखानों की जांच कर रही हैं। साथ ही ऐसे प्रतिष्ठानों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां बड़ी मात्रा में घेवर तैयार किया जाता है। मिलावट को देखते हुए विभाग ने जांच का दायरा मुख्य बाजारों तक सीमित न रखने का निर्णय लिया है। टीमों को शहर के प्रमुख बाजारों और बड़े प्रतिष्ठानों के साथ ही आंतरिक गलियों और छोटे बाजारों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से गठित 10 टीमों के लिए रोस्टर तैयार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.