गाज़ियाबाद, अगस्त 29 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी सोनू ने बताया कि उनके पिता ब्रह्म सिंह 24 अगस्त की सुबह खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि गांव में रहने वाले बिजेंद्र ने लाठी-डंडों से पिता के साथ मारपीट की। इसमें उन्हें काफी चोट आईं। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...