Ghaziabad News: खिलाड़ियों को अगस्त में आधुनिक वॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा मिलेगी
गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में खिलाड़ियों को जल्द ही आधुनिक वॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा मिलने वाली है। कोर्ट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है, उसमें सिंथेटिक लेयर भी लगा दी गई है। अब केवल मार्किंग का काम बचा है। इसके बाद कोर्ट खिलाड़ियों के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएगा।
महामाया स्टेडियम में निर्माण कार्य महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16.2 करोड़ रुपये से चल रहे निर्माण कार्य के तहत ही वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कराया गया है। स्टेडियम में खिलाड़ियों को पहली बार वॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा मिलने वाली है। अगस्त माह वॉलीबॉल कोर्ट का शुभारंभ किया जाएगा। इससे पहले वॉलीबॉल के खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास नहीं कर पाते थे। सिंथेटिक वॉलीबॉल कोर्ट में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.