गाज़ियाबाद, अगस्त 30 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में मिलावटी सोया चाप पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अब इसके लिए अगले सप्ताह से अभियान चलाकर जांच करेगा। इस दौरान विभाग के अधिकारी चाप बनाने वाले कारखानों, प्रतिष्ठानों पर जाकर नमूने लेने का कार्य करेंगे। जांच में मिलावटी की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में सोया चाप की बढ़ती खपत को देखते हुए इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कई स्थानों से मिलावटी और निम्न गुणवत्ता की चाप बिकने की शिकायतें मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने चाप बनाने वाले प्रतिष्ठानों व ईकाइयों की जांच के लिए अगले सप्ताह से अभियान शुरू करेगा। अभियान में सबसे पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में चाप बनाने वाले कारखानों, प्रतिष्ठानों ...