गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, मोहित शर्मा। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए आज से जांच अभियान शुरू करेगा। विभाग ने इसके लिए 10 टीमों का गठन किया है। इसके तहत 23 अधिकारी मैदान में उतरकर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। ये टीमें शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करेंगी। त्योहार के दौरान मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने नियमित निरीक्षण के साथ ही संदिग्ध प्रतिष्ठानों पर विशेष नजर रखने की तैयारी की है। रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मांग अचानक कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए विभाग ने इस बार मिठाई की दुकानों के साथ ही बाहर से आने...