गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में चोरी हुए मोबाइल का इस्तेमाल कर जालसाजों ने दो बैंक खातों से चार दिन में 86 हजार रुपये निकाल लिए। पसौंडा निवासी मोहम्मद अरशद कासमी ने बताया कि उनका मोबाइल 17 सितंबर को चोरी हो गया था। इसके बाद तीन दिन में दो बैंक खातों से 86 हजार रुपये डेबिट हो गए। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने किसी को ओटीपी नहीं बताया और न ही कोई लेनदेन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...