Ghaziabad News: खड़े वाहन से टकराई स्कूटी, चालक की मौत
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 15 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर अवैध रूप से खड़े वाहन से स्कूटी टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आठ अक्तूबर की रात को हुआ, जिसमें बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी निवासी अरशद ने पुलिस को बताया कि उनके भाई सुऐब गत आठ अक्तूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे दादरी से सीमापुरी जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे खोड़ा थाने के पास हाईवे पर एक वाहन खड़ा था। आरोप है कि इस पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा था और बैक लाइट भी नहीं जल रही थी। इस कारण सुऐब को वाहन नहीं दिखा और उसकी स्कूटी की इस वाहन में पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में सुऐब को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पुलिस ने जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.