गाज़ियाबाद, सितम्बर 26 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान । ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से शनिवार को लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हुई। अर्थला, इंदिरापुरम, वैशाली, तुलसी निकेतन सोसाइटी, भोपुरा समेत आसपास के इलाकों में लोगों के नलों से मटमैला और गंदा पानी आया। पानी साफ नहीं होने के कारण लोगों को पीने और खाना बनाने के लिए बाजार से बोतल बंद पानी खरीद गुजारा करना पड़ा। इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नगर निगम नाला निर्माण समेत अन्य विकास कार्य करा रहा है। इसके चलते इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, भोपुरा और अर्थला समेत अन्य इलाकों में कई स्थानों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है। लोगों का आरोप है कि इसके चलते करीब एक माह से गंदे पानी की आपूर्त...