गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, आयुष गंगवार। क्रॉसिंग रिपब्लिक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सांप और नेवला दिख रहे हैं। वायरल वीडियो पंचशील वेलिंग्टन सोसाइटी के बाहर ग्रीन बेल्ट का बताया जा रहा है। इसे देखकर लोगों ने इलाके में पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो एक मिनट 50 सेकेंड का है, जिसमें एक सांप दिख रहा है। हालांकि आहट होते ही वह पौधों के बीच छिप जाता है। कुछ समय बाद ही वीडियो में नेवला दिखता है। पंचशील वेलिंग्टन सोसाइटी के एओए महासचिव राघवेंद्र तिवारी का कहना है कि वीडियो 12 सितंबर को एक निवासी ने सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला था। इसके बाद शाम को सोसाइटी के गेट पर भी एक सांप दिखा था। इसको लेकर लोगों में डर का माहौल है। एक मह...