Ghaziabad News: कौशांबी में हाईमास्ट लाइट लगाई
गाज़ियाबाद, सितम्बर 16 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। कौशांबी स्थित पंचमणि और उदयगिरि टावर के मध्य क्षेत्र में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की निधि से बुधवार को हाईमास्ट लाइट लगाई गई। स्थानीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने बताया कि मंत्री की निधि से वार्ड में कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में यहां भी लाइट लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी। इस दौरान अवधेश कटिहार, वेदांत, परितोष, मनीष जैन, राकेश जाखोटिया, राजेंद्र, भूपेंद्र, पीबी राय, प्रणय मिश्रा, प्रकाश गिरी, मुकेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.