गाज़ियाबाद, अक्टूबर 13 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। साहिबाबाद थाना पुलिस ने ड्राई स्टेट में नशे के रूप में प्रयोग होने वाले कोडीनयुक्त कफ सीरप की बड़ी खेंप पकड़ी है। सोमवार रात पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सीरप की करीब 50 हजार बोतलें बरामद की हैं। इनकी कीमत 85.80 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस की स्वाट, सर्विलांस, औषधि विभाग और साहिबाबाद थाने की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात सीमापुरी स्थित कसाना क्रेन कंपाउंड में छापेमारी की थी। गोदाम से विस्कोरेक्स कफ सिरप की 310 पेटियां मिलीं। इनमें कुल 49,600 बोतलें थीं। मौके पर मिले श्याम एंक्लेव निवासी वीरेंद्र सिंह, दिल्ली के विपिन गार्डन निवासी शिव शंकर कुमार और शहीद नगर निवासी राजेश कुमार तिवारी कफ सीरप के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त स...