Ghaziabad News: कोचिंग के लिए निकली छात्रा पांच दिन से लापता
गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर की दसवीं की 15 वर्षीय छात्रा पांच दिन से लापता है। वह 22 अगस्त की शाम घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर 23 अगस्त को विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है और घर से कोचिंग जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। काफी समय बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने कोचिंग संस्थान में संपर्क किया तो पता चला कि छात्रा उस दिन वहां पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने आसपास के इलाकों के साथ ही परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.