Ghaziabad News: कैम्ब्रिज से एमफिल कर प्राची मलिक ने बढ़ाया गाजियाबाद का मान
गाज़ियाबाद, अक्टूबर 30 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। गाजियाबाद की प्राची मलिक ने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पर्यावरण नीति में एमफिल की डिग्री हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। इससे पहले वह दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। प्राची वर्तमान में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। वह जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण नीति और हरित विकास से जुड़े कार्यों में योगदान दे रही हैं। साथ ही, सीओपी-31 में भारत के जलवायु संबंधी प्रयासों को सहयोग देने में भी भूमिका निभा रही हैं। उनके पिता राजकुमार मलिक पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक हैं, जबकि मां पूनम मलिक गृहिणी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.