Ghaziabad News: कैब चालक पर हमला, ईंट मारकर कार के शीशे तोड़े
गाज़ियाबाद, जुलाई 28 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में देर रात कैब चालक पर चार युवकों ने हमला कर उसकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास सिद्धार्थ विहार की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले विकास कुमार एक निजी कंपनी से संबद्ध कैब चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वह आवास विकास चौराहे के पास पहुंचे तो चार युवकों ने हाथ देकर उनकी कार रुकवाई। आरोप है कि कार रुकते ही युवकों ने ईंटों से हमला शुरू कर दिया। हमले में कार के कई शीशे टूट गए और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।पीड़ित के मुताबिक जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.