Ghaziabad News: कैबिनेट मंत्री ने चार ओपन जिम का उद्घाटन किया
गाज़ियाबाद, नवम्बर 29 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, जुगनू। साहिबाबाद क्षेत्र में विधायक निधि से 28.12 लाख रुपये की लागत से बनाए गए चार ओपन जिम का रविवार को कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा ने लोकार्पण किया। विधायक निधि योजना 2025-26 के तहत सार्थक एंक्लेव, थापर द अर्थ, पंचशील पेबल्स और आशीर्वाद सोसाइटी में ओपन जिम बनाए गए हैं। प्रत्येक जिम में आठ मशीनें लगाई गई हैं। एक जिम पर 7.03 लाख रुपये खर्च हुए हैं। सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि ओपन जिम से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को घर के पास व्यायाम की सुविधा मिलेगी। इससे लोग स्वास्थ्य के लिए जागरूक होंगे। इस दौरान पार्षद गौरव सोलंकी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.