गाज़ियाबाद, सितम्बर 7 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। आरडीसी राजनगर स्थित कैफे में रविवार शाम विवाद के बाद पिस्टल से फायरिंग करने पर अपरातफरी मच गई। वारदात के बाद भागते समय आरोपी सीढ़ियों से गिर गया था, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने देर रात आरोपी को दबोच लिया। एसीपी कविनगर अभय डागा ने बताया कि रविवार शाम करीब सवा चार बजे आरडीसी राजनगर स्थित कोया कैफे में एक युवक द्वारा पिस्टल से फायरिंग करने की सूचना मिली थी। आरडीसी हल्का प्रभारी अशपाल सिंह पुलिस टीम के साथ कैफे पहुंचे। यहां कैफे संचालक हिमांशु शर्मा और ऋषभ शर्मा ने पुलिस को बताया कि मानव उर्फ प्रेम नामक युवक कैफे में आया था। किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद उसने अवैध पिस्टल से गोली चला दी। फायरिंग से कैफे में अफरातफरी मच गई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस न...