गाज़ियाबाद, अगस्त 4 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर पुलिस ने प्रताप विहार सेक्टर-12 में संचालित कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तंबाकू युक्त फ्लेवर वाला हुक्का, पाइप, फ्लेवर के डिब्बे, सिगड़ी और चारकोल समेत अन्य सामान बरामद किया है। दोनों भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि विजयनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक उमेश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, होटल और रेस्तरां की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि शगुन स्वीट्स के सामने स्थित प्रताप विहार सेक्टर-12 के बेलाचाव कैफे में ग्राहकों को तंबाकू युक्त फ्लेवर वाला हुक्का पिलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस...