गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सनसिटी फेज एक में मासिक रखरखाव शुल्क में 75 फीसदी की बढ़ोतरी से निवासियों में नाराजगी है। टीम संकल्प ने रविवार रात निवासियों को सेंट्रल पार्क एकत्र कर कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने तानाशाही नहीं चलेगी और बढ़ा हुआ रखरखाव शुल्क वापस लो के नारे लगाए। मार्च सोसायटी की विभिन्न इलाकों से होते हुए एओए कार्यालय पर समाप्त हुआ। प्रदर्शन में शामिल स्वाति चौहान ने बताया कि वे शुल्क बढ़ाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन एकदम 75 फीसदी बढ़ोतरी महंगाई के दौर में लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। इस मुद्दे को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में अब तक करीब 900 लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने एओए पदाधिकारियों को बातचीत के ल...