Ghaziabad News: कूड़े के वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू
गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर अब नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू करा दिया गया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 24 अगस्त के अंक में यह खबर प्रकाशित की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने अब वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाने का काम शुरू कर दिया है। नगर निगम क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम निजी फर्म कर रही है। कुछ समय पहले वसुंधरा और मोहन नगर जोन में संस्था ने 200 से अधिक नए वाहनों को सड़क पर उतारा था, लेकिन इन वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 24 अगस्त के अंक में बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 40 से अधिक कूड़ा वाहनों की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बिना नंबर के वाहन से हादसा होने पर जवाबदेही को लेकर सवाल किए गए थे और स्थानीय लोगों ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.