Ghaziabad News: कूड़ा जलाने और धूल उड़ाने पर सख्ती होगी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 20 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए इस बार ज्यादा सख्ती रहेगी।शासन के स्पष्ट आदेश है कि प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। कूड़ा जलाने और धूल उड़ाने वालों पर तुरंत सख्ती की जाए। मलबा निस्तारण से लेकर प्रत्येक सड़क की निगरानी भी होगी। गाजियाबाद में प्रदूषण से लोगों को हर साल परेशानी उठानी पड़ती है।सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।जनपद के कई विभाग मिलकर प्रदूषण की रोकथाम पर काम करते हैं। इसके बावजूद प्रदूषण बढ़ रहा है।इस बार प्रदूषण की रोकथाम के लिए ज्यादा सख्ती रहेगी। शासन ने पिछले दिनों प्रशासन, नगर निगम और अन्य विभाग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट आदेश दिए कि हर हाल में प्रदूषण पर नियंत्रण किया जाना है। प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.