गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। मोदीनगर के श्रीराम कुष्ठ आश्रम में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से फल, वॉकर और दवाइयों का वितरण किया गया। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. राजेश तेवतिया ने बताया कि आश्रम में निवास कर रहे कुल 40 परिवारों के सदस्यों से संवाद किया गया। आश्रम के मुखिया से परिवारों की आवश्यकताओं एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने कुष्ठ रोगियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर डिप्टी डीएलओ डॉ. निहारिका केसरवानी भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...